वर्तमान समय में अधिकतर लोग अपने शरीर की समस्याओं को लेकर बहुत परेशान रहते हैं, क्योंकि आजकल कोई भी व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हैं, जिसके कारण लोगों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है | वहीं कुछ लोगों की समस्याओं का निपटारा हो जाता है, लेकिन कुछ लोग अपने शरीर से हमेशा परेशान ही रहते है वो अपनी समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास भी करते हैं लेकिन, कोई भी सफल समाधान नहीं निकल पाता है | इन समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ से कई संस्थाओं का निर्माण किया जाता है, जिनमे से एक डब्लूएचओ (WHO) संस्था है, जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और इसके साथ ही लोगों को कई सुविधा भी प्रदान की जाती है | इसलिए यदि आप भी डब्लूएचओ संस्था के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको WHO Ka Full Form, डब्लूएचओ (WHO) संस्था क्या है, इसकी हिंदी में जानकारी प्रदान की जा रही है |

आईसीएमआर (ICMR) का फुल फॉर्म क्या है
WHO Ka Full Form
डब्लूएचओ का हिंदी में फुल फॉर्म “विश्व स्वास्थ्य संगठन” होता है, तथा अंग्रेजी में इसे “World Health Organisation” कहा जाता है| यह एक प्रकार की संस्था हैं, जिसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जाता हैं | इस संस्था मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखना | इस संस्था की शुरुआत ही लोगों की समस्याओं का समाधान करके के लिए की गई | इस संस्था में शामिल होने वाले देश के हर एक नागरिक को सुविधा प्रदान की जाती है |
डब्लूएचओ (WHO) संस्था क्या है
डब्लूएचओ एक ऐसी संस्था है, जो विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का काम करती है | विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य शामिल किये गए हैं। इस संस्था में शामिल होने वाले नागरिकों को मूल रूप से स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं प्रदान की जाती है और स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाती है |
डब्लूएचओ संस्था की स्थापना कब हुई
डब्लूएचओ संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी | इस संस्था की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करने का है, जिससे लोगों को जवान में अधिक समस्याओं का सामना न करना पड़े | वहीं डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नए महानिदेशक इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस को नियुक्तर किया गया है|
इन्हे डॉक्टर मार्गरेट चैन की जगह पर नियुक्त किया गया है, जो पाँच-पाँच साल के दो कार्यकाल यानी दस वर्षों तक काम करने के बाद इस पद से रिटायर हुई है | इसके अलावा भारत देश भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश बन चुका है, जिसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
डब्लूएचओ संस्था से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
23 जून 1851 को एक अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया था | इसके बाद 1851 से 1 9 38 तक 14 सम्मेलनों का आयोजन किया गया जिसमें कई बीमारियों, मुख्य रूप से कोलेरा, पीले बुखार, और ब्यूबोनिक प्लेग का मुकाबला करने के लिए काम किया गया था। इसके बाद जब इन सम्मेलनों से सफलता प्राप्त होने लगी, तो इसके तुरंत बाद ही पैन–अमेरिकन सेनेटरी ब्यूरो, और ऑफिस इंटरनेशनल डी हाइगेन पब्लिक को 1902 और 1907 में स्थापित कर दिया गया था। इसके बाद जब 1920 में लीग ऑफ नेशंस का गठन किया गया, तो उन्होंने लीग ऑफ नेशंस के हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना कर दी | इसके बाद फिर संयुक्त राष्ट्र ने डब्ल्यूएचओ संस्था का निर्माण किया|
यहाँ पर हमने आपको डब्लूएचओ के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |