B Ed Ka Full Form in Hindi – बीऐड का फुल फॉर्म हिंदी में

B Ed Ka Full Form in Hindi – बीऐड का फुल फॉर्म हिंदी में शिक्षा देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है | अगर आपको पढ़ाना अच्छा लगता है, तो आप एक टीचर बन सकते है | टीचर बनने के बाद आप टीचिंग लाइन मे अपना करियर बना सकते है | टीचर बनने के लिए आपको बीएड कोर्स करने की आवश्यकता होती है | यह आपके लिये सबसे अच्छा कोर्स है |

B Ed Ka Full Form in Hindi

शिक्षा के क्षेत्र में टीचर का सबसे अधिक योगदान होता है | शिक्षक जिस प्रकार पढ़ेंगे उसी प्रकार से वह शिक्षा छात्रों को प्रदान करेंगे | इस पेज पर B Ed Ka Full Form in Hindi, बीएड (B Ed) में प्रवेश कैसे पाए, के विषय में बताया जा रहा है |

BTC FULL FORM IN HINDI

B Ed Ka Full Form in Hindi

बीएड का फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachelor of education)” है | यह एक डिग्री कोर्स है, पूर्व में इसे बैचलर ऑफ ट्रेनिंग (Bachelor of Training) कहा जाता था | इस कोर्स को अलग अलग देशों में अलग- अलग नाम से जाना जाता है | सभी देशों में इसकी अवधि अलग – अलग रहती है | भारत में यह पहले एक वर्ष का था | 2015- 16 से इसे 2 वर्ष का कर दिया गया है | इस कोर्स की न्यूनतम अवधि दो वर्ष की होती है और अधिकतम अवधि पांच वर्ष की होती है

B Ed Ka Full Form in Hindi बीएड (B Ed) में प्रवेश कैसे पाए (How To Get Admission In B.Ed.)?

बीएड में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है | प्रवेश परीक्षा के बाद कॉउंसिल का आयोजन होता है इन काउन्सलिंग में प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर कॉलेज प्रदान किया जाता है | काउन्सलिंग में आपको उन कॉलेज के नाम भरने होते है, जिससे आप बी.एड कोर्स करना चाहते है | यदि आपके अंक अधिक होंगे तो आपको आपकी पसंद का कॉलेज प्रदान कर दिया जाता है | इसके बाद आप बीएड कोर्स के लिए कॉलेज में प्रवेश ले सकते है |

बीएड में क्लासरूम टीचिंग के अलावा प्रेक्टिकल, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप को सम्मिलित किया गया है | इस कोर्स को आप रेगुलर मोड या डिस्टेंस मोड दोनों प्रकार से कर सकते है | डिस्टेंस मोड को दूरस्थ शिक्षा के नाम से जाना जाता है | इस प्रकार के कॉलेज को ओपन लर्निंग भी कहा जाता है | दूरस्थ शिक्षा उन लोगों के लिए होती है जो प्रतिदिन विद्यालय नहीं जा सकते है |

योग्यता (Qualification)

बीएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) या बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) अथवा अन्य स्नातक कोर्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने आवश्यक है | यदि अभ्यर्थी न्यूनतम योग्यता नहीं रखता है, तो उसको प्रवेश से वंचित कर दिया जाता है |

B Ed Ka Full Form in Hindi विषय (Subjects)

बीएड के विषय इस प्रकार है

  • शिक्षा, संस्कृति और मानव मूल्य |
  • शैक्षिक मूल्यांकन और आकलन |
  • समग्र शिक्षा |
  • शिक्षा का दर्शन |
  • शैक्षणिक मनोविज्ञान |
  • मार्गदर्शन और परामर्श |

बीएड में विशेष विषय (Special Topics in B.Ed.)

बीएड में विशेष विषय इस प्रकार है-

  • गणित
  • हियरिंग इम्पेरेड
  • राजनीति विज्ञान
  • हिन्दी
  • जैविक विज्ञान
  • प्राकृतिक विज्ञान
  • व्यापार
  • शारीरिक शिक्षा
  • कंप्यूटर विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • विशेष शिक्षा
  • अंग्रेज़ी
  • भूगोल
  • भौतिक विज्ञान
  • होम साइंस
  • रसायन विज्ञान

IIT FULL FORM IN HINDI

B Ed Ka Full Form in Hindi फीस (Fees)

यदि आप बीएड करने के इच्छुक है, तो आपको इसके फीस के विषय में जानकारी अवश्य होनी चाहिए | बीएड कोर्स की अवधि 2 वर्ष होती है | अगर आप दूरस्थ शिक्षा से बीएड करना चाहते है, तो इसकी फीस अलग होती है और यदि आप रेगुलर बीएड करना चाहते है, तो इसकी फीस अलग होती है | रेगुलर क्लास के लिए इसकी फीस 50,000 रूपये से 70,000 रूपये तक रहती है | डिस्टेंस में यह फीस कम होती है | अगर आपका प्रवेश सरकारी कॉलेज में हो जाता है, तो आपको कम फीस देनी होती है | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएड की फीस लगभग 32000 प्रति वर्ष होती है | इसके अतिरिक्त यदि आप वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेते है तो यह फीस लगभग 16,500 रुपये होती है | केरल के सभी प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस 29000 रूपये है |

बीएड के बाद रोजगार के क्षेत्र (Employment Sector)

  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट एजेंसियां
  • स्कूल और कॉलेज
  • कोचिंग सेंटर
  • शिक्षा परामर्शदाता
  • गृह अध्यापन
  • निजी प्राइमरी
  • पब्लिशिंग हाउस

जॉब प्रोफाइल (Job Profile)

  • शिक्षक |
  • प्रशासक |
  • सलाहकार |
  • सहायक डीन |
  • सामग्री लेखक |
  • शिक्षा शोधक |

बीएड कहाँ से करे (Where to do B.Ed.)

बीएड करने से पहले अभ्यर्थी को प्रवेश प्राप्त करने वाले कॉलेज या संस्थान के विषय में सही से जानकारी कर लेनी चाहिए | आपको इसकी मान्यता के विषय में सही से जानकारी कर लेनी चाहिए | यदि कॉलेज को मान्यता दी गयी हो तभी प्रवेश लेना चाहिए जिससे आपका धन और समय दोनों व्यर्थ नहीं जायेगा | इसकी मान्यता के लिए आपको एनसीटीई की वेबसाइट पर जाना होगा वहां से आप इसकी मान्यता की जाँच कर सकते है | आपको अपनी जाँच में यह भी ध्यान रखना है की कॉलेज को मान्यता किस वर्ष के लिए प्रदान की गयी है, अन्यथा आप के साथ धोखा धड़ी हो सकती है |

एनसीटीई को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद कहा जाता है, एनसीटीई का फुल फॉर्म नेशनल काउन्सिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन है | इसका मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में है | इसके क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, भुवनेश्वर, बंगलुरु और जयपुर में स्थित है | आप जिस भी कॉलेज से बीएड का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है, उस कॉलेज या संस्थान को NCTE से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक होता है | इसकी मान्यता के बिना आपको प्रदान किया जाने वाला प्रमाणपत्र किसी भी स्थान पर मान्य नहीं किया जायेगा |

B Ed Ka Full Form in Hindi वेतन (Salary)

सफलता पूर्वक बीएड करने के बाद आप एक टीजीटी अध्यापक के रूप में 2.5 लाख से 3.5 लाख रुपए तक आसानी से प्राप्त कर सकते है | यदि आप पीजीटी अध्यापक के रूप में कार्य करते है, तो आपको 4 लाख से 5 रुपए वार्षिक वेतनमान प्रदान किया जा सकता है |

भारत के प्रसिद्ध बीएड कॉलेज (Famous B.Ed Colleges of India)

भारत के प्रसिद्ध बीएड कॉलेज इस प्रकार है-

  • अल-अमीन कॉलेज ऑफ एजुकेशन |
  • विजया टिचर्स कॉलेज |
  • बॉम्बे टिचर्स ट्रेनिंग कॉलेज |
  • एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन |
  • डॉ एम जी आर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट |
  • लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर बूमन |
  • कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन |
  • जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी |
  • यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली |
  • लेडी इरवीन कॉलेज |

CPCT FULL FORM IN HINDI

बीएड प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम (B.Ed. Entrance Exam Syllabus)

बीएड प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम इस प्रकार है-

सामान्य ज्ञान

  • इतिहास |
  • भूगोल |
  • राजनीति |
  • सामाजिक मुद्दे से जुड़ा सवाल |
  • सामान्य विज्ञान |
  • पंचवर्षीय योजना |
  • सामयिकी |
  • अन्य विविध प्रश्न |

 हिंदी भाषा

  • संधि / समास |
  • उपसर्ग और प्रत्यय |
  • रस / छन्द / अलंकार |
  • मुहावरों और लोकोक्तियाँ / कहावते |
  • कई शब्दो के लिए एक शब्द |
  • गद्यांश |
  • रिक्त स्थान की पूर्ति |
  • व्याकरण |
  • पर्यायवाची / विपरीतार्थक शब्द |

सामान्य योग्यता

  • उपमा |
  • आंकड़े / मौखिक वर्गीकरण |
  • कोडिंग और डिकोडिंग |
  • खून का रिश्ता |
  • कैलेंडर |
  • संख्या / प्रतीक श्रृंखला |
  • प्रश्न-शब्दकोश से संबंधित |
  • विआन आरेख / पासा |
  • पहेली / सारणीकरण |
  • गैर-मौखिक श्रृंखला |
  • तार्किक कटौती |
  • संख्या प्रणाली |
  • एचसीएफ और एलसीएम |
  • अंकगणित समस्या (समय और दूरी, लाभ और हानि, समय और काम, उम्र पर समस्या, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज आदि) |
  • सरलीकरण |
  • अन्य मात्रा और तर्क विविध प्रश्न |

अंग्रेजी भाषा

  • Reading Comprehension
  • Fill in the Blanks
  • Error Correction
  • Antonyms/Synonyms.
  • Idioms & Phrases
  • Spelling Error
  • One word Substitution

डिलेड (D.EL.ED) का फुल फॉर्म क्या होता है