BC Ka Full Form in Hindi

कुछ दिनों के पश्चात वर्ष 2020 प्रारम्भ होने जा रहा है | वर्तमान समय में वर्षों की गणना ईसा-मसीह के जन्म पश्चात से की जाती है | इतिहास को ईसा के जन्म के बाद और ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय में विभाजित किया गया है | ईसा मसीह के जन्म के पूर्व के समय को ईसा पूर्व (BC) और ईसा मसीह के जन्म के पश्चात के समय को ईस्वी के नाम से जाना जाता है |

इस पेज पर BC Ka Full Form in Hindi | बीसी (BC) का मतलब क्या होता है, के विषय में जानकारी दी जा रही है |

PDF FULL FORM IN HINDI

बीसी का फुल फॉर्म (BC Full Form)

बीसी का फुल फॉर्म “Before Christ” होता है, हिंदी में इसे “ईसा पूर्व” कहा जाता है | ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा-मसीह के जन्म तिथि के पूर्व के समय को ईसा पूर्व कहा जाता है | बीसी को BSE भी कहा जाता है, दोनों का अर्थ एक ही होता है | कई लोगो के द्वारा बीसी का प्रयोग किया जाता है और कई लोगों के द्वारा BSE का प्रयोग किया जाता है |

बीसी का मतलब क्या होता है (BC Meaning)?

बीसी का मतलब बिफोर क्राइस्ट है | इसे ईसा पूर्व कहा जाता है, तिथियों की गणना ईसा मसीह के जन्म से की जाती है | इनके जन्म के पहले के समय को ईसा पूर्व कहा गया है | इतिहास की गणना में इनके जन्म के पहले की घटित घटनाओं में ईसा पूर्व का प्रयोग किया जाता है | BC को BCE (Before Common Era) भी कहा जाता है | ईसा पूर्व के समय में 323 BC के बाद 322 BC आता है | यह उलटे क्रम में चलता है |

ईस्वी का समय (AD Time)

ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को ईस्वी कहा जाता है | AD को Anno Domini कहा जाता है | इसका प्रयोग लैटिन भाषा में ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय के कैलेंडर समय को दिखाने के लिए किया जाता है | जिस वर्ष में ईसा मसीह का जन्म हुआ है उसे 1 AD वर्ष कहा गया है | ईसा मसीह के जन्म के 1 वर्ष पहले के समय को 1 BC के रूप में स्वीकार किया गया है |

ईस्वी का अर्थ (Meaning of AD)

ईस्वी को AD कहा जाता है | AD का अर्थ लैटिन भाषा में “हमारा ईश्वर का वर्ष” होता है |  इसका प्रयोग जूलियन और ग्रेगेरीयन कैलेंडर में वर्ष को संख्यात्मक रूप से प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है |  AD का प्रयोग ईसा-मसीह के जन्म के बाद के कैलेंडर की तिथियों को प्रदर्शित किया जाता है | यह कैलेंडर सिस्टम 525 AD में बन चुका था परन्तु इसका प्रयोग 800 AD के बाद व्यापक रूप से किया जाने लगा था |

IIT FULL FORM IN HINDI

AD और BC के अन्य नाम (Other names for AD and BC)

कई स्थानों पर AD के स्थान पर CE का प्रयोग किया जाता है और BC के स्थान पर BCE का प्रयोग किया जाता है | BCE को “बिफोर कॉमन एरा” कहा जाता है | इन शब्दों का उपयोग विश्व के अधिकाँश देशों के द्वारा किया जाता है | इन देशो में इसका उपयोग एक सामान्य हो गया है | इण्डिया में इसका उपयोग लगभग 200 वर्ष पूर्व शुरू कर दिया गया था | कभी- कभी BP शब्द का उपयोग भी किया जाता है | इसका अर्थ “बिफोर प्रेजेंट” (वर्तमान से पहले) होता है |

ईस्वी (AD) और ईसा पूर्व (BC ) में अंतर

  • AD का अर्थ ईसा मसीह के जन्म के पश्चात की तिथि से है जबकि BC का अर्थ ईसा मसीह के जन्म के पूर्व से है |
  • AD का फुल फॉर्म Anno Domini है जबकि BC का फुल फॉर्म Before Christ है |
  • AD को CE (Common Era) के नाम से भी जाना जाता है जबकि BC को BCE (Before Common Era) के नाम से जाना जाता है |
  • लिखने के प्रारूप में किसी भी तिथि को “AD 2019” लिखा जाता है, जबकि BC को लिखने के लिए उसे तिथि लिखने के बाद BC लिखा जाता है |
  • CE अथवा AD में वर्ष कालानुक्रमिक क्रम (Chronological Order) में गिने जाते हैं जबकि BC अथवा BCE में इसका विपरीत गिना जाता है |
  • एक वर्ष बीत जाने के बाद दूसरा वर्ष प्रारम्भ होता है, उदाहरण जैसे वर्ष 2019 के बाद वर्ष 2020 आएगा | ईसा मसीह के जन्म के पश्चात का क्रम इसी क्रम मे चलता है रहता है, जबकि ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय में यह इसके विपरीत क्रम में चलता है |

KYC FULL FORM IN HINDI