सीबीआईसी (CBIC) भारत में सेवा कर, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स के लिए उत्तरदायी मुख्य राष्ट्रीय एजेंसी होती है। यह एक ऐसी एजेंसी होती है, जो प्रमुख रूप से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का हिस्सा है | वहीं सीबीआईसी (CBIC) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह भारत के सबसे पुराने सरकारी विभागों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1855 में तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर द्वारा भारत में सीमा शुल्क कानूनों, आयात शुल्क और भूमि राजस्व संग्रह के प्रशासन के लिए की गई थी |

पहले सीबीआईसी का नाम सीबीईसी था, लेकिन मार्च 2017 में इसके नाम में परिवर्तन करके सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) रख दिया गया था। यह केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर आयुक्तों, कस्टम सदनों और केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला के साथ-साथ अपने अधीनस्थ संगठनों के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण है। इसलिए यदि आपको सीबीआईसी (CBIC) के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको CBIC Full Form in Hindi, सीबीआईसी (CBIC) क्या है, फुल फॉर्म की जानकारी प्रदान की जा रही है |
सीबीईसी (CBEC) और सीबीआईसी (CBIC) का फुल फॉर्म
CBEC का फुल फॉर्म “Central Board of Custom and excise” होता है | वहीं इसका हिंदी में उच्चारण “सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ कस्टम्स एंड एक्सासाइज़” होता है और इसे हिंदी भाषा में “केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड” के नाम से जाना जाता है | CBEC विभाग की स्थापना तत्कालीन अंग्रेज सरकार ने कस्टम संबंधी नियम बनाने और इससे सम्बंधित करों की वसूली के लिए 1855 में की थी | फिर इसके बाद सन् 1963 में इसमें Revenue Act 1963 के तहत कुछ परिवर्तन किये गए | वहीं, वर्तमान समय में सीबीईसी Department of Revenue और Ministry of Finance के अधीन कार्य करता है |
CGST, SGST, IGST FULL FORM IN HINDI
इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि, CBEC का नाम बदलकर CBIC किया जायेगा | सीबीआईसी (CBIC) का फुल फॉर्म “Central Board of Indirect Taxes and Customs” होता है | वहीं इसे हिंदी भाषा में “केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड” कहा जाता है |
वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक, GST (Goods and Service Tax) के क्रियान्वयन में CBIC का सहयोग लिया जाएगा और CBIC एक्साइज़ तथा कस्टम्स से जुड़े काम भी करता रहेगा | यदि CBEC, CBIC में बदल जाता है, तो देश में स्थित CBEC के सभी कार्यालय CBIC के अंतर्गत आ जाएंगे |
सीबीआईसी (CBIC) क्या है ?
प्रतिवर्ष देश भर में 24 फरवरी को केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) का आयोजन किया जाता है। इस दिवस को देश के प्रति केन्द्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड की सेवा में योगदान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के अफसरों के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया जाता है। इस सम्मान से अफसरों को ईमानदारी व निष्ठा से सेवा का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है | इस दिवस को 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम को लागू करने के लिए मनाया जाता है |
यहाँ पर हमने आपको सीबीआईसी (CBIC) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |