JPG Full Form in Hindi – जेपीजी फुल फॉर्म हिंदी में

JPG Full Form in Hindi – जेपीजी फुल फॉर्म हिंदी में वर्तमान समय में ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं उपलब्ध होंगे, क्योंकि आज के समय सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है, क्योंकि स्मार्टफोन के माध्यम से लोग अपने कई कार्यों को कहीं से भी आसानी के साथ पूरा कर सकते है | वहीं कुछ लोगों को अपने फोन में सेल्फी लेना बेहद पसंद होता है, तो इसलिए पहले लोग अपने फोन में सेल्फी लेते हैं और बाद में अपनी उस सेल्फी फोटो को और भी अच्छी दिखने के लिए एडिट करते हैं |

JPG Full Form in Hindi

यानी कि सभी लोग दिन में एक बार JPEG फाइल का इस्तेमाल तो जरूर ही करते हैं, क्योंकि Mobile Phone की selfi को edit करना या Whatsapp पर image भेजना यह एक JPEG फाइल की ही प्रक्रिया कही जाती है | इसलिए यदि आपको जेपीजी फाइल के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप जेपीजी फाइल के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको JPG Full Form in Hindi, जेपीजी फाइल क्या होती है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

CPU FULL FORM IN HINDI 

JPG Full Form in Hindi जेपीजी का फुल फॉर्म

जेपीजी का फुल फॉर्म “Joint Photographic Expert Group” होता है | इसे हिंदी में “जॉइंट  फोटोग्राफिक एक्सपर्ट ग्रुप” कहा जाता है | PEG  और JPG  एक ही रूप में जाना जाता है | इसके अलावा यह संयुक्त फोटोग्राफिक विशेषज्ञ समूह अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ISO और अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन IEC का एक संयुक्त कार्यकारी का एक समूह भी माना जाता है | जेपीजी मुख्य रूप से Graphic Images को Compressing करने का एक मानक तरीका है |

JPG Full Form in Hindi जेपीजी (JPG) फाइल क्या होती है ?

JPG या JPEG  फाइल आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली image file extension होती है | JPEG 16 मिलियन Colors को Support करता है | इसलिए  इसका इस्तेमाल करते हुए आप बहुत ही High Quality वाला Images बहुत ही आसानी पूर्वक बना सकते हैं | इसके अलावा JPEG के कुछ Advantage और कुछ Disadvantage भी होते है, जो प्रमुख रूप से इसकी Compression Method Image के लिए बहुत अधिक नुकसान दायक साबित होता हैं, यानी कि, फोटो एडिट करने के बाद आपकी जो फोटो एडिट होकर आती हैं वह Original Image के जैसी बिलकुल भी नही होती और उसका Quality और Sharpness भी अच्छा नहीं होता हैं, इसके साथ ही JPEG Line Drawing, Simple Cartoon, Letters or Simple Graphics पर अच्छी तरह से काम नहीं करता है | 

COMPUTER का फुल फॉर्म क्या है

वहीं JPG Images को Share, Store और Show करने में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं होती है | JPG और JPEG अलग – अलग नहीं होते है, ये दोनों ही Image Format है और दोनों ही एक समान है |

JPEG/JPG का उपयोग

JPEG का उपयोग अधिकतर लोगों द्वारा Compression Technology के कारण इंटरनेट पर फोटो भेजने के लिए किया जाता है | यह 65535X65535 pixel के अधिकतम Image Size का support करने का काम पूर्ण रूप से करता है | इसके साथ ही यह File Suffix .jpg के साथ World Wide Web (www) पर JPEG File Format को भी Support करता है | 

JPEG file compression का Algorithm realistic scenes की तस्वीरों और पेंटिंग पर काम करता है | इसलिए JPEG digital कैमरों द्वारा उपयोग किया जाने वाला सबसे सामान्य प्रारूप  माना जाता है |

जेपीजी से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 

  1. जेपीजी को संयुक्त फोटोग्राफिक विशेषज्ञ समूह द्वारा विकसित किया गया था |
  2. इसे कई format मे बहुत ही आसानी के साथ बदल सकते है | 
  3. JPEG format के लिए सबसे अधिक extensions का प्रयोग किये जाने वाले  jpeg, .jpg, .jpe, .jif है | 
  4. JPEG एक image को byte की एक धारा में compress करने का काम करता है और साथ ही में यह एक image को वापस भी decompress कर सकता है।
  5. Data format resolution, image contents और aspect ratio से स्वतंत्र होता है |

PNG FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको जेपीजी (JPG) फाइल क्या होती है ? इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है |  यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

माउस का फुल फॉर्म क्या होता है