PNG Full Form in Hindi

वर्तमान समय में कंप्यूटर का इतना अधिक महत्व बढ़ गया है कि, आज के समय के अधिकतर कार्य कंम्प्यूटर के माध्यम से ही किये जाते है | पढ़ाई से लेकर नौकरी तक और सभी कार्यों का लेखा – जोखा भी कंम्प्यूटर से ही किया जाता है | इसलिए इस समय लोगों को कंम्प्यूटर का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक होता है | यदि लोगों को कंम्प्यूटर के विषय में अच्छी से जानकारी होती है, तो वो किसी भी कंम्प्यूटर से सम्बंधित नौकरी बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते है और अपने स्वयं के भी कई कार्य किये जा सकते है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है, जिन्हे कंम्प्यूटर से सम्बंधित जानकारी होती है, लेकिन वो कंम्प्यूटर के पीएनजी के विषय में नहीं जानते है क्योंकि, पीएनजी एक  फाइल होती है |

इसलिए यदि आप पीएनजी के विषय में नहीं जानते हैं और इसके बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको PNG Full Form in Hindi , पीएनजी का फुल फॉर्म और मतलब क्या है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

JPG FULL FORM IN HINDI

पीएनजी का फुल फॉर्म | PNG KA FULL FORM

पीएनजी का फुल फॉर्म “Portable Network Graphics” होता है और  इसे आम  भाषा में  पर “Ping” बोला जाता है। यह एक image compression का फाइल format होता है, PNG फाइल्स का एक्सटेंशन png होता है।

पीएनजी (PNG) का क्या मतलब होता है ?

जब किसी एक image फाइल को Portable Network Graphic (PNG) में सेव की जाती है तो, इस प्रक्रिया को  PNG फाइल कहते है। PNG फाइल्स भी GIF फाइल्स की तरह ही lossless compression तकनीक से युक्त होती हैं और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से graphical वेब images को स्टोर करने के लिए किया जाता हैं।  

इसके अलावा PNG इमेजेज पारदर्शी (transparent) होती हैं | इसलिए इसका अधिकतर उपयोग background वाली जगहों पर किया जाता है, जिसका लाभ background hide नहीं होता। बल्कि अधिकतर icons PNG फॉर्मेट में होते हैं और इनका साइज़ भी अन्य image formats से कम ही होता है।

PNG format को कंम्प्यूटर में 1994 में JPEG और GIF formats के बहुत अधिक मौजूद होने कारण लाया गया था | इसी वजह से PNG में इन दोनों formats कि अनेक विशेषताएं पायी जाती हैं। इसके अतिरिक्त PNG फॉर्मेट में GIF की तरह lossless compression तकनीक का भी उपयोग किया जाता है और इसके साथ ही PNG images JPG की तरह 24 -bit कलर्स सपोर्ट करने का भी कार्य करती है । PNG को प्रमुख रूप से GIF के विकल्प के रूप में launch किया गया था क्योंकि GIF फॉर्मेट  में इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है।  

COMPUTER का फुल फॉर्म क्या है

PNG फॉर्मेट के फीचर्स 

  1. PNG फॉर्मेट में कलर ट्रांसपेरेंट  करने के साथ – साथ transparency लेवल भी सुनिश्चित किया जा सकता हैं।
  2. यहाँ एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसमें Image interlacing आसान और तीव्र गति से मुमकिन है।
  3. Gamma Correction की मदद से PNG format में  images की कलर ब्राइटनेस कम या ज़्यादा आसानी से किया जा सकता है | 
  4. PNG फॉर्मेट की images True colour अथवा Grey Scale formats में सेव की जा सकती है |

पीएनजी (PNG) के लाभ 

  • PNG फाइल format न्यूनतम compression loss प्रदान करता है, एक image की क्वालिटी किसी भी कम्प्रेशन रेश्यो में नहीं बदली जाती है | 
  • PNG format image के intermediate versions स्टोर करने के लिए उपयुक्त है, क्योंकि यदि आप image को दोबारा सेव करते हैं तो उसकी क्वालिटी वैसी ही बनी रहती है | 
  • PNG विभिन्न कलर्स को समर्थन प्रदान करता है। जैसे कि, PNG-8 (256 colors) और PNG-24 (लगभग 16.7 मिलियन कलर्स)
  • यह transparency के विभिन्न विकल्प देने का काम करता है। एक PNG image में opacity के 256 विकल्प होते हैं, पूर्णतः opaque से पूर्णतः transparent तक।
  • PNG format में layers में काम करना बेहद आसान होता है |

KBPS, MBPS FULL FORM IN HINDI

यहाँ पर हमने आपको  पीएनजी का फुल फॉर्म और मतलब क्या है ? इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

 PPT KA FULL FORM IN HINDI