वर्तमान समय में लोगों का जीवन इतना व्यस्त रहता है, कि लोगों के पास किसी दूसरे से बात करने के लिए बहुत कम समय हो पाता है | इसलिए लोग अपना कुछ समय बचाने के लिए कुछ शॉर्ट शब्दों का इस्तेमाल करते आ रहें है लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो शॉर्ट शब्दों का इस्तेमाल करके उन्हें बोल या लिख तो देते हैं लेकिन उन्हें उन शब्दों के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी नहीं होती है | इसलिए हमें शब्दों के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी होनी बहुत ही जरूरी है | सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा शॉर्ट शब्दों का बहुत ही अधिक इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर चैटिंग करते समय या कमेंट करते समय दूसरे व्यक्ति से शॉर्ट शब्दों का उपयोग करते हुए ही चैटिंग करते है, इसलिए यदि हमें शॉर्ट शब्दों के फुल फॉर्म के विषय में जानकारी नहीं होती हैं, तो हम सामने वाली की बात को स्पष्ट रूप से नहीं समझ पाते है |

इसी तरह रिप भी एक शॉर्ट शब्द होता है, जिसका इस्तेमाल किसी दुर्घटना के बाद किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर सोशल मीडिया पर उस समय किया जाता है | इसलिए यदि आप भी रिप के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको RIP Ka Full Form in Hindi ,रिप का क्या मतलब होता है | इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
ओके (OK) का फुल फॉर्म क्या होता है
रिप (RIP) का फुल फॉर्म
रिप का फुल फॉर्म “REST IN PEACE” होता है, इसका हिंदी में उच्चारण “रिप इन पीस” होता है | वहीं इसका हिंदी भाषा में अर्थ ‘शान्ति से आराम करो’ होता है |
सोशल मीडिया पर प्रयोग होने वाले शॉर्ट शब्द
वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर जब लोग सामने वाले किसी व्यक्ति से बात करते हैं तो उस समय लोग कई शब्दों को इस्तेमाल करके शॉर्ट शब्दों में बात कर लेते है जैसे OK , OMG , HELLO , HI इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल करते है | इसी तरह लोग अब RIP का प्रयोग भी करने लगे है, लेकिन इस रिप शब्द का इस्तेमाल परिस्थति के मुताबिक़ ही किया जाता है क्योंकि, इस शब्द का इस्तेमाल किसी की मृत्यु के दौरान ही किया जाता है|
रिप (RIP) का क्या मतलब होता है (MEANING OF RIP)?
देश में मनुष्य के द्वारा कई धर्मों को मान्यता प्रदान की गई है, प्रत्येक धर्म में जीवन और मरण के विषय में पूर्ण रूप से बताया गया है, सभी धर्मों में जन्म और मृत्यु के लिए अलग-अलग संस्कारों के विषय में भी बताया गया है, जिनके लिए अलग- अलग शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ईसाई धर्म एक ऐसा धर्म होता है, जिसमें किसी की व्यक्ति की मृत्यु होने पर REST IN PEACE शब्द का इस्तेमाल किया जाता है | ईसाई धर्म में इस शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि, रिप इन पीस का अर्थ ‘शान्ति से आराम करो’ है, इसी तरह अन्य धर्मों में भी ऐसे ही दूसरे शब्दों का इस्तेमाल होता है, लेकिन इन सभी शब्दों में धर्म, देश और भाषा के अनुसार बदलाव होता रहता है और वास्तविक रूप में वह शब्द मृत्यु के बाद की अवस्था के बारे में जानकारी प्रदान करते है | इस प्रकार से कह सकते है कि, मृत्यु के बाद लेटने की अवस्था या अंतिम अवस्था को REST IN PEACE या RIP कहते है |
रिप (RIP) का प्रयोग श्रद्धांजलि देने के समय
प्रत्येक धर्म में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उसे अलग-अलग तरीके से श्रध्दांजलि दी जाती है | वहीं ईसाई धर्म में श्रध्दांजलि देने के लिए कब्र के ऊपर RIP लिख दिया जाता है | इसलिए सोशल मीडिया पर भी RIP का प्रयोग श्रद्धांजलि देने के लिए ही होता है |
ईसाई अथवा मुस्लिम धर्म
हिन्दू धर्म के मुताबिक़ ईसाई अथवा मुस्लिम धर्म में बहुत ही अलग तरीके से कार्य किया जाते है | इसी तरह जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं, तो उस व्यक्ति के शव को जमीन में दफन कर दिया जाता है, क्योंकि इन धर्मों में मान्यता है, कि एक दिन “क़यामत का दिन” या “जजमेंट डे” आयेगा उस दिन या सभी शव जीवित हो जायेंगे | इसलिए उस दिन की प्रतीक्षा करने के लिए उनसे शान्ति से आराम करो या REST IN PEACE या RIP शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है | इस शब्द का इस्तेमाल मुख्य रूप से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया जाता है | इसलिए अब सोशल मीडिया पर बहुत ही अधिक मात्रा में ऐसी घटना होने पर RIP शब्द का इस्तेमाल उसे सांत्वना प्रदान की जाती है |
यहाँ पर हमने आपको रिप के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |