किसी स्थान पर चोरी और अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे को लगाया जाता है | जिससे किसी भी दुर्घटना को पहले ही रोका जा सके या दुर्घटना करने वाले की पहचान की जा सके | यह अधिकांश उपयोग भीड़ और दुर्घटनाओं वाले क्षेत्रों में लगाया जाता है |

वर्तमान समय में इसका उपयोग ऑफिस, स्कूल, पार्क, सिनेमा इत्यादि में किया जा रहा है | इस पेज पर CCTV Full Form in Hindi , सीसीटीवी (CCTV) का क्या मतलब होता है, के विषय में बताया जा रहा है |
सीसीटीवी (CCTV) का फुल फॉर्म
सीसीटीवी (CCTV) का फुल फॉर्म “Closed Circuit Television” होता है, यह एक कैमरा होता है, इसका उपयोग निगरानी करने के लिए किया जाता है | इसे किसी ऐसे स्थान पर लगाया जाता है, जहाँ से लोगो की निगरानी की जा सके | यह विशेष रूप से मुख्य द्वार, किसी कार्यालय, अस्पताल इत्यादि में लगाया जाता है | यह एक कंप्यूटर सर्वर से जुड़ा रहता है | सीसीटीवी के द्वारा अपने सामने होने वाली प्रत्येक घटना को रिकार्ड किया जाता है, और उसे मुख्य सर्वर में भेज दिया जाता है | मेन कंप्यूटर में इसकी सभी रिकॉर्डिंग को अपनी हार्ड डिस्क में सेव किया जाता है |
जब भी कोई दुर्घटना होती है, उस समय इस रिकॉर्डिंग की आवश्यकता होती है | रिकॉर्डिंग में घटना के विषय में सही से जानकारी प्राप्त हो जाती है | यह लाइव चलता रहता है, इसे आप लाइव भी देख सकते है | यदि कैमरे के समक्ष कोई घटना घटित होती है उस समय आप उसे लाइव नहीं देख पाए तो आप दोबारा उसे रिकॉर्डिंग की सहायता से देख सकते है |
सीसीटीवी कैमरा में सिग्नल भेजने के लिए या रिकॉर्डिंग डिवाइस पर सिग्नल भेजने अथवा प्रसारित करने के लिए वायर्ड या वायरलेस ट्रांसमिशन का उपयोग किया जाता है | इसकी विशेषता यह है कि इसमें वीडियो और ऑडियो दोनों को प्रसारित किया जा सकता है | इनमें कम रोशनी की छवियों को रिकॉर्ड करने की क्षमता भी होती है | इन्हें रात में भी प्रयोग किया जा सकता है | इसके द्वारा प्राप्त सिग्नल को सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाता है, परन्तु सुरक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है |
सीसीटीवी के लाभ
- सीसीटीवी के अनेक लाभ है, वर्तमान समय में यह चोरों के लिए यह बहुत ही अधिक समस्या बन कर प्रस्तुत हुआ है | जब कभी चोर को यह जानकारी हो जाती है, चोरी के स्थान पर सीसीटीवी कैमरा का उपयोग किया जा रहा है उस समय वह चोरी नहीं कर पाते है |
- सीसीटीवी कैमरे के द्वारा अपराध को कम किया जा सकता है | इसके द्वारा दूर से निगरानी की जा सकती है |
- घर की सुरक्षा के लिए यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन है, इसके द्वारा प्राप्त की गयी फुटेज का उपयोग पुलिस की जांच में किया जाता है | जिससे अपराधी को पकड़ने में सहायता होती है | इसके द्वारा पूरी अपराध की घटना को देखा जा सकता है, यह अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त होता है |
सीसीटीवी उपयोग के स्थान
सीसीटीवी उपयोग मुख्य रूप इन स्थानों पर किया जाता है-
- Banks.
- Casinos.
- Shops and Multiplexes.
- City Roads and Highways.
- Airports and Railway Stations.
- Government Offices and Buildings.
- Building and Residential Apartments.
- Corporate Houses.
- Industrial Plants.
सीसीटीवी (CCTV) का आविष्कार
सीसीटीवी (CCTV) का आविष्कार वर्ष 1942 में Walter Bruch के द्वारा किया गया था | इसका उपयोग निगरानी करने के लिए किया जाता है | सुरक्षा के लिए यह बहुत ही बेहतर उपकरण है | इसे Closed Circuit Television कहा जाता है, क्योंकि इसके द्वारा रिकॉर्डेड वीडियो को सार्वजनिक रूप से दिखाया नहीं जाता है | सीसीटीवी का उपयोग केवल सिक्योरिटी के लिए किया जाता है |