KGF Ka Full Form In Hindi – केजीएफ का फुल फॉर्म हिंदी में

KGF Ka Full Form In Hindi – केजीएफ का फुल फॉर्म हिंदी में भारत में कई हिस्से है, जहाँ पर प्राकृतिक रूप से सम्पदा पायी जाती है | प्राकृतिक सम्पदा प्रत्येक देश में उपलब्ध है यह किसी देश में कम मात्रा में पायी जाती है तो किसी देश में बहुत ही अधिक मात्रा में पायी जाती है | जिस देश में अधिक मात्रा में पायी जाती वह देश बहुत ही अमीर होते है, और जिन देशों में यह कम पायी जाती है | वह देश बहुत ही गरीब होते है | कुछ देशों में अभी भी प्राकृतिक सम्पदा की खोज नहीं हो पायी है | उन देशों में वैज्ञानिक गतिविधियां बड़े स्तर पर की जा रही है | भविष्य में उन देशों में इस प्राकृतिक सम्पदा का उपयोग किया जा सकता है | भारत में कई स्थानों पर यह देखने को मिली है | केजीएफ भी एक ऐसा स्थान है | इस पेज पर KGF Full Form in Hindi , केजीएफ (KGF) का मतलब क्या होता है, के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है|

KGF Full Form In Hindi

ये भी पढ़ें: BHARAT FULL FORM IN HINDI

KGF Ka Full Form In Hindi

केजीएफ का फुल फॉर्म “Kolar Gold Fields” है, हिंदी में इसका मतलब “कोलर सोने का क्षेत्र” होता है| यह एक विश्व प्रसिद्ध खनन क्षेत्र है | यह नाम इतना अधिक प्रचिलत हो गया था कि इस पर फिल्म का निर्माण भी किया गया था | इस फिल्म का निर्माण प्रशांत नील के द्वारा किया गया था | यह भारत के अभी तक के सबसे अधिक विख्यात खदानो मे से एक माना जाता है | भारत में यहाँ पर स्वर्ण का उत्पादन किया जाता है|

ये भी पढ़ें: INDIA FULL FORM IN HINDI

KGF Ka Full Form In Hindiकेजीएफ का मतलब क्या होता है (KGF Meaning)?

केजीएफ का मतलब कोलार गोल्ड फील्ड्स से है, यह भारत में कर्नाटक राज्य के कोलार जिले में बांगरपेट तालुक में स्थित एक सोने का खनन क्षेत्र है | इस क्षेत्र में बहुत ही अधिक सोने की मात्रा पायी जाती है | यह भारत की प्रमुख स्वर्ण की खदानों में से एक है, इस खदान से सोने का उत्पादन करने में लागत अधिक आ रही थी जिस कारण इस खदान को वर्ष 2001 में भारत सरकार के द्वारा बंद कर दिया गया था | इस खदान में सोने की मात्रा अधिक गहराई में है, जिस कारण वहां पर अधिक जोखिम और अधिक धन खर्च करने की आवश्यकता है | इन दोनों की अधिकता अधिक होने के कारण इस खदान को बंद करने का निर्णय लिया गया है |

ये भी पढ़ें: CJI KA FULL FORM IN HINDI

केजीएफ का इतिहास (KGF History)

केजीएफ कर्नाटक में एक प्रसिद्ध नाम है | आज से कई वर्षों पहले यह सोने के लिए अत्यधिक एक प्रसिद्ध स्थल माना जाता था | इस स्थल की चर्चा विदेशों में भी की जाती थी | यह विश्व की दूसरी सबसे गहरी सोने की खदान है | यहाँ के आस पास के क्षेत्र में मौसम सदैव अच्छा बना रहता था जिस कारण अंग्रेज वहाँ पर अधिक रहना पसंद करते थे | यहाँ पर ब्रिटिश आबादी अधिक थी इसलिए इसे  “लिटिल इंग्लैंड” के रूप में भी जाना जाता था | इस क्षेत्र का वातावरण बहुत ही अच्छा था | वर्तमान समय में यहाँ पर ब्रिटिश बंगले, सुनियोजित सड़कों और संरचनाओं को आसानी से देखा जा सकता है | वर्ष 1885 में यहाँ पर ब्रिटिश कर्मचारियों के लिए एक गोल्फ कोर्स भी स्थापित किया गया था वर्तमान समय में यह भारतीय गोल्फ संघ के तहत पंजीकृत किया गया है |

ये भी पढ़ें: USA KA FULL FORM IN HINDI

केजीएफ रोचक तथ्य (KGF Interesting Facts)

  • केजीएफ क्षेत्र में एक भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर कोटिलिंगेश्वर है, इसकी केजीएफ से दूरी 5 किमी है |
  • केजीएफ को बिजली प्रदान करने हेतु यहाँ पर शिवानासमुद्र में भारत में पहला पनबिजली संयंत्र स्थापित किया गया था |
  • भारत के राष्ट्रीय खनन संस्थान का मुख्य कार्यालय भी केजीएफ में स्थित किया गया है |
  • खनन के समय उत्पन्न होने वाली धूल से सिलिकोसिस होता है, इससे मनुष्य के फेफड़े में कई बीमारियां हो जाती है | यह सिलिकोसिस सबसे पहले केजीएफ के खनन के समय ही पायी गयी थी | खनन से निकलने वाली धूल का परिक्षण बहुत ही बड़े स्तर पर किया गया था |
  • वर्ष 1965 में केजीएफ भारत, जापान और ब्रिटेन की संयुक्त परियोजना के द्वारा विश्व की पहली ब्रह्मांडीय किरण न्यूट्रिनो का आदान-प्रदान यही पर किया गया था |
  • विश्व की सबसे लंबी यात्री रेल, “स्वर्ण एक्सप्रेस” को केजीएफ से बैंगलोर तक शुरू किया गया था |

ये भी पढ़ें: NRI (एनआरआई) FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: GOOGLE FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: टाटा का फुल फॉर्म क्या है

ये भी पढ़ें: HCL FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: RCEP FULL FORM IN HINDI