Google Full Form in Hindi :- वर्तमान समय में अधिकतर लोगों के द्वारा इंटरनेट का उपयोग किया जा रहा है | इसका उपयोग ऑनलाइन मूवी या वीडियो डाउनलोड करने के लिए, सोशल मीडिया पर चैट करने के लिए, किसी आवश्यक जानकारी को प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है | ऐसा करने के लिये सभी लोगों को एक चीज की ज़रूरत पड़ती है, जो सर्च करके आपको यह सब जानकारी प्रदान कर सके |

इसके लिए लोगों के द्वारा गूगल का उपयोग किया जाता है | इसका उपयोग हम दिन भर में कई बार करते है | इस पेज पर Google Full Form in Hindi , गूगल क्या है , गूगल को किसने बनाया है, के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है| तो दोस्तों आइये जानते हैं Google Full Form in Hindi क्या हैं.
गूगल फुल फॉर्म (Google Full Form)
गूगल की तरफ से गूगल फुल फॉर्म की कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं प्रदान की गयी है | गूगल छः लेटरों से मिलकर बना हुआ है | इसमें से प्रत्येक का अर्थ यह बताया जाता है-
- G – Global
- O – Organization
- O – Oriented
- G – Group
- L – Language
- E – Earth
पहले गूगल का नाम Googol रखा गया था जिसका अर्थ है 1 के बाद 100 ज़ीरो होता है | इसका उद्देश्य बहुत बड़ी मात्रा में जानकारी प्रदान करना है | वर्तनी की ग़लती के कारण Googol के स्थान पर Google शब्द का जन्म हुआ | इसके बाद इसका नाम बदल कर गूगल रख दिया गया | वर्तमान समय में गूगल प्रत्येक दिन करोड़ो रूपये का लाभ अर्जित करती है |
गूगल क्या है (What is Google)?
गूगल अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, इसके द्वारा इंटरनेट से संबंधित सेवायें और उत्पाद प्रदान किये जाते है | इसकी स्थापना Larry Page और Sergey Brin के द्वारा की गयी थी | इन दोनों ने 4 सितम्बर 1998 को इसकी शुरुआत की थी | यह दोनों लोग कंपनी पर 14 % मालिकाना हक़ रखते है | इसकी शुरुआत एक सर्च इंजन के रूप में की गयी थी |
गूगल एक ऐसा प्रोग्राम है जो आपके द्वारा उपयोग किये हुए कीवर्ड के आधार पर आपको परिणाम को प्रदर्शित करता है | गूगल का नाम गणितीय शब्द googol से लिया गया है | इस शब्द का अर्थ 100 की संख्या के आगे और शून्य है | वास्तविक रूप से गूगल आज यह इस शब्द को पूरी तरह से प्रदर्शित कर रहा है |
गूगल को किसने बनाया है?
गूगल को Larry Page और Sergey Brin के द्वारा लांच किया गया था | जब से इंटरनेट का अविष्कार हुआ है, उसके बाद से वेबसाइट का निर्माण किया जाने लगा है | वेबसाइट को रैंक में लाने के लिए आपको बैकलिंक BACK-LINK नाम की कलन विधि का उपयोग करना पड़ता है | इस विधि को ही आधार मानते हुए गूगल का शुरुआती नाम BACKRUB रखा गया था बाद में इसके नाम को परिवर्तित करके गूगल रख दिया गया था |
यह अपने प्रारंभिक वर्षों में केवल सर्च इंजन का ही कार्य करता था | परन्तु वर्ष 2005 में इसके द्वारा गूगल मैप्स की सर्विस शुरू की गयी इसके बाद वर्ष 2006 में गूगल ने Google Calendar और Translate का प्रारम्भ किया | इस तकनीक से गूगल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया था | इसके बाद गूगल ने गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम यानी एंड्राइड मोबाइल प्रोग्राम की शुरुआत की | एंड्राइड मोबाइल प्रोग्राम के कारण गूगल आईटी के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी कम्पनी बन गयी है | गूगल के द्वारा अपने उत्पादों का प्रयोग करने के लिए किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं करता है | यह अपनी सभी सेवाएं मुफ्त में प्रदान करता है | आज के समय में इसके उत्पाद गूगल क्रोम, गूगल मैप्स, यूट्यूब, एंड्राइड, ब्लॉगर, गूगल शीट्स, ट्रांसलेटर का उपयोग मुफ्त में किया जा रहा है |
गूगल सर्विस और प्रोडक्ट लिस्ट
गूगल सर्विस और प्रोडक्ट लिस्ट इस प्रकार है-
- YouTube.
- Blogger.
- Gmail.
- Chrome browser.
- गूगल maps.
- गूगल Translate.
- गूगल Calendar.
- गूगल Photos.
- गूगल play Store.
- गूगल music.
- Google+.
- गूगल hangout.
- गूगल News.
- गूगल keep.
- गूगल Book.
- गूगल Adsense.
- गूगल AdWords.
- गूगल Trends.
- गूगल alerts.
- Android.
- गूगल analytics.
- गूगल docs.
- गूगल Drive.
गूगल के लाभ (Benefits Of Google)
गूगल के लाभ इस प्रकार है-
- गूगल से हमे अपने स्मार्टफोन या कम्प्यूटर पर हर प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाती है | आपको इसके सर्च बार में उससे सम्बंधित लिखना होता है | इसके बाद उससे सम्बंधित जानकारी आपके समक्ष दिखा दी जाती है |
- यदि हमे किसी नए स्थान पर जाना होता है, तो हम गूगल मैप की सहायता से उस स्थान तक आसानी से पहुँच सकते है | इससे किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकता है |
- यदि हम किसी स्थान पर कोई बिज़नेस करते हैं और उसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं, तो आप गूगल में विज्ञापन दे कर अपने बिज़नेस को दूर तक फैला सकते हैं |
- गूगल के माध्यम से यूटूबर, ब्लॉगर, मोबाइल एप्प डेवलपर अपने कंटेंट को लोगों तक पहुंचाते है इस पर दिखाएँ जाने वाले विज्ञापन से वह अपनी आय अर्जित करते है |