UKG Full Form in Hindi | एलकेजी (LKG) यूकेजी (UKG) का फुल फॉर्म क्या है

हैलो दोस्तों आज मैं आपको इस आर्टिकल के जरिये से UKG Full Form in Hindi के बारे में जानकारी देने जा रहा हूँ. दोस्तों आजकल के सभी माता-पिता की सोच रहती है कि, उसके बच्चे पढ़ने में बहुत ही अच्छे हो और वो आगे भविष्य  में अपना नाम रोशन करें, क्योंकि जब बच्चें पढ़-लिखकर कुछ बनते है, तो उस बच्चे के माता-पिता का भी सर गर्व से ऊंचा होता है | इसलिए आजकल अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों को 4 या 5 साल की उम्र से ही स्कूल भेजने लगते हैं, ताकि बड़े होकर उन्हें स्कूल के नाम से डर न लगे और वो हमेशा पढ़ाई के विषय में आगे रहें | इसलिए वो अपने बच्चों का एडमिशन सबसे पहले यूकेजी में कराते है, जो कक्षा 1 से पहले आती है|

जिन बच्चों का  4 या 5 साल में यूकेजी की कक्षा में एडमिशन कराया जाता है, उसे हम यूकेजी (UKG) के नाम से जानते है | यह एक ऐसी कक्षा होती हैं, जिसमें बच्चों को हर तरह का ज्ञान दिया जाता हैं , जिससे उनका दिमाग और भी अधिक तेज होता चला जाता है | यदि आप भी यूकेजी के विषय में  जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको UKG Full Form in Hindi , यूकेजी (UKG) क्या होता है? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है.

MI FULL FORM IN HINDI

एलकेजी (LKG) यूकेजी (UKG) का फुल फॉर्म क्या है

UKG का फुल फॉर्म

UKG का फुल फॉर्म “Upper Kindergarten”  होता है और Kindergarten का अर्थ होता है – “शिशुमंदिर, बालविहार या बालवाड़ी” अर्थात छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का एक मात्र स्थान | जहाँ पर 3,4,5  साल से लेकर सभी बच्चों को ज्ञान प्राप्त कराया जाता है.

यूकेजी (UKG) क्या होता है?

UKG सभी कक्षाओं की तरह ही एक कक्षा होती है, जिसमें 3,4 से 5 साल के बच्चों का एडमिशन किया जाता है | यह ऐसी कक्षा है, जो कक्षा 1 से पहले आती है क्योंकि, पहली कक्षा में प्रवेश से पहले बच्चों  का UKG और LKG  की ही कक्षा में एडमिशन कराया जाता है, जहाँ पर बच्चों को सामान्य चीजों का अच्छे से ज्ञान कराया जाता है, जिससे बच्चों के सोचने और समझने की बौद्धिक क्षमता बढ़े और पढ़ाई में उनका मन लगने लगे | 

हिंदी मीडियम स्कूलों में यूकेजी की यह कक्षा “शिशु” नाम से चलायी जाती है और वहीँ इंग्लिश मीडियम स्कूलों में LKG और UKG के नाम चलाई जाती है, क्योंकि बहुत से बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडियम के स्कूलों में कराया जाता और बहुत से बच्चों का हिंदी मीडियम में एडमिशन कराया जाता है | हिंदी मीडियम के स्कूलों को यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त होती है और इंग्लिश मीडियम के स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त होती है |

SCHOOL FULL FORM IN HINDI

UKG में बच्चों को क्या – क्या सिखाया जाता है

UKG में  पढ़ने वाले सभी छोटे-छोटे बच्चों को चित्र पहचानना, अक्षर बनाने, कलर के नाम याद करना, ड्राइंग बनाना, ABCD और क ख ग घ याद करना आदि चीजों के बारे में सिखाया जाता है | इसमें यह इसलिए सिखाया जाता है ताकि बच्चों की नींव  मजबूत होती चली जाए |

UKG में एडमिशन के समय बच्चों से किस तरह के सवाल पूछे जाते है-

UKG में प्रवेश के समय बच्चों की उम्र  4,5 साल अधिक नहीं होती है  इसलिए उनसे बहुत ही आसान से सवाल पूछे जाते हैं जैसे –

  1. मम्मी पापा का क्या नाम है
  2. आपके कितने भाई हैं
  3. आपका पूरा नाम क्या है
  4. आप कहाँ रहते हो
  5. आपको क्या पसंद है 
  6. आपको खेलने में क्या पंसद है 
  7. आप क्या खाते हो | 

इस तरह के सवाल यूकेजी के बच्चों से बहुत ही प्यार से  पूछे जाते है, ताकि बच्चे इन सवालों का जवाब बहुत सरलता पूर्वक दे सके |

यहाँ पर हमने आपको यूकेजी के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपके मन में इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न हैं तो कमेंट के माध्यम से जरूर पूछे, और इससे रिलेटेड कोई और जानकारी चाहिए तो कमेंट में प्रतक्रिया मिलने के बाद बहुत ही जल्द उसकी जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी |

मैथमेटिक्स का फुल फॉर्म क्या होता है