MMS Full Form in Hindi – एमएमएस फुल फॉर्म हिंदी में

MMS Full Form in Hindi – एमएमएस फुल फॉर्म हिंदी में आज के समय में सन्देश भेजने के लिए अलग- अलग तरीकों का प्रयोग होने लगा है, इससे पूर्व समय में सन्देश भेजने के लिए केवल पत्र का ही उपयोग किया जाता था | इस समय पूरे विश्व में इंटरनेट और सूचना प्रद्यौगिकी के द्वारा सन्देश को भेजा जा रहा है | इसके लिए लोग आईफोन, एंड्राइड मोबाइल और कम्प्यूटर का प्रयोग करते है |

MMS Ka Full Form in Hindi

मोबाइल से सन्देश भेजने के लिए एसएमएस और एमएमएस शब्दों का प्रयोग किया जाता है | इस पेज पर MMS Ka Full Form in Hindi , एमएमएस का क्या मतलब होता है, के विषय में बताया जा रहा है |

MOBILE KA FULL FORM IN HINDI

MMS Full Form in Hindi एमएमएस का फुल फॉर्म

एमएमएस (MMS) का फुल फॉर्म “Multimedia Messaging Service” होता है, हिंदी में “मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस” के नाम से जाना जाता है | एसएमएस मोबाइल उपभोक्ता को मल्टीमीडिया सामग्री भेजने की अनुमति प्रदान करता है | इसको एक विशेष तकनीक का प्रयोग करके बनाया गया है | इसे चित्रों को भेजने के लिए उपयोग किया जाता है | चित्रों के कारण ही यह सबसे अधिक लोकप्रिय है | आप इसका उपयोग ऑडियो, फोन संपर्क और वीडियो फ़ाइलों को भेजने के लिए भी कर सकते है |

MMS Full Form in Hindi एमएमएस का क्या मतलब होता है?

एमएमएस को मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस कहा जाता है | यह एक तकनीक है, इसका उपयोग मल्टीमीडिया मैसेज को भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है | इसमें इमेजेज, ग्राफ़िक्स, ऑडियो फाइल्स, वीडियो क्लिप्स और अधिक टेक्स्ट को आसानी से भेजा जा सकता है | इसका उपयोग केवल उन्हीं उपकरणों में किया जा सकता है, जो इसका सपोर्ट कर सकते है | यह तकनीक मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, पर्सनल कंप्यूटर, हैंडहेल्ड डिवाइस में सपोर्ट करती है | इसका उपयोग GPRS, 3G और 4G नेटवर्क पर किया जा सकता है | GPRS के द्वारा एमएमएस धीमी गति से जाता है और 3G से यह तेजी के साथ जाता है, 4G से सबसे तेजी के साथ सन्देश भेजा जा सकता है | यह  वीडियो स्ट्रीमिंग का समर्थन करता है | पहली बार मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस को Captive Technology के रूप में विकसित किया गया था | इसके द्वारा इमेजेज, ऑडियो और वीडियो फाइल्स को साझा करना आसान किया गया है |

DSLR FULL FORM IN HINDI

एसएमएस और एमएमएस में अंतर (Difference)

एसएमएस (SMS)

एसएमएस का फुल फॉर्म शार्ट मैसेजिंग सर्विस है | इसका अविष्कार 1980 में किया गया है | इसका वर्णन 1985 के GSM स्टैंडर्ड्स में परिभाषित किया गया था | यह सबसे अधिक पुरानी तकनीक है, जिसका उपयोग अभी तक किया जा रहा है | वर्तमान समय में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है |

MMS Full Form in Hindi एमएमएस (MMS)

एमएमएस को मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस कहा जाता है | इस तकनीक के द्वारा एसएमएस उपयोगकर्ताओं को मल्टीमीडिया चित्र भेजने की सुविधा प्रदान किया जाता है | इसका उपयोग ऑडियो, फोन संपर्क और वीडियो फ़ाइलों को भेजने के लिए भी किया जाता है |

एसएमएस और एमएमएस दोनों को मोबाइल नेटवर्क के द्वारा भेजा जाता है | इसको आरम्भ करने के लिए सम्बंधित मोबाइल नेटवर्क में कोई प्लान को लेना होता है | स्टैण्डर्ड SMS को 160 अल्फाबेट का भेजा जा सकता है | यदि कोई एसएमएस इससे अधिक हो जाता है, तो वह उसकी लम्बाई के अनुसार 160 अल्फाबेट में कई भागों में विभाजित हो जाता है | लगभग सभी मोबाइल नेटवर्क श्रृंखलाबद्ध इसको भेजने की सुविधा प्रदान करते है | इससे यह सभी मैसेज क्रम में आते हैं |

एमएमएस संदेशों में किसी भी सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है | इसका साइज भेजने वाले और प्राप्त करने वाले मोबाइल की क्षमता पर निर्भर करता है | इसमें 300 केबी की फाइल को सबसे बड़ी फाइल के रूप में जाना जाता है |

RADIO FULL FORM IN HINDI

एसएमएस और एमएमएस का विश्व में उपयोग (Use)

संयुक्त राज्य अमेरिका में एसएमएस का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है | इससे इसकी लोकप्रियता का पता चलता है | अधिकांश मोबाइल नेटवर्क कंपनियां इसकी सुविधा प्रदान करती है | एसएमएस की सुविधा को लगभग मुफ्त रखा जाता है | आईफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या देश में बढ़ती जा रही है | इसलिए Message को दूसरे स्थान पर माना जाता है | पिछले कई दशकों में टेक्सटिंग मैसेज की संख्या बहुत अधिक हो गयी है | यह अकेले यूएस में 6 बिलियन से अधिक है | अमेरिका में यह संख्या  2010 से 2013 तक 57 बिलियन से बढ़कर 96 बिलियन तक पहुँच चुकी है | यह लगभग फ्री होने के कारण 18 वर्ष से 24 वर्ष के अमेरिकी स्मार्टफोन धारक प्रतिदिन 67 टेक्स्ट का आदान- प्रदान करते है |

APPLE FULL FORM IN HINDI