देश के दूसरे विश्वयुद्ध का खत्म होने में पूरे 6 वर्ष लग गये थे | इसके बाद यह विश्वयुध्द 2 September 1945 को समाप्त हो पाया था | जब यह विश्वयुद्ध हुआ था, तो इसके बाद सभी देशो की आर्थिक स्थिति इतनी बहुत ही अधिक खराब हो गई थी, जिसकी वजह से बड़े लोगों के साथ-साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी इस खराब स्थिति का सामना कर रहें है, जिसके कारण वहां पर रहने वाले सभी बच्चो को भूखा रहना पड़ता है, क्योंकि वहां पर खाने तक की किसी भी प्रकार की अच्छी व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण बड़े लोगों के साथ-साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भी बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था |

इसके बाद इन्ही सभी समस्याओं का समाधान करने और उन सभी बच्चो तक खाना एवं स्वास्थ्य देखभाल Provide करने के लिए लुडविक राजचमन ने UNICEF Organization को स्थापित कर दिया था | जिसके बाद UNICEF को प्रमुख रूप से संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बच्चों के आपातकालीन निधि के रूप में जाना जाता है | इसलिए यदि आपको यूनिसेफ से सम्बंधित अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको यूनिसेफ फुल फॉर्म, UNICEF Full Form in Hindi, यूनिसेफ क्या है ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
यूनिसेफ का फुल फॉर्म | UNICEF FULL FORM
यूनिसेफ का फुल फॉर्म “United Nations Children’s Fund” होता है | वहीं इसका हिंदी में उच्चारण “यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड” होता है | इसे हिंदी भाषा में “संयुक्त राष्ट्र बाल निधि” के नाम से जाना जाता है | यह संयुक्त राष्ट्र की एक शाखा है | यह एक ऐसी शाखा है, जो दुनिया में बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करता है |
यूनिसेफ (UNICEF) क्या है ?
UNICEF एक बोर्ड है, जिसमें 36 सदस्यों को शामिल किया गया है | यूनिसेफ का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेंरिका केन्यूयॉर्क शहर में स्थित है | UNICIEF के इस बोर्ड को वर्तमान समय में दुनियाभर के 190 देशो में चलाया जा रहा है | इसमें मध्य और पूर्वी यूरोप और स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल, पूर्वी एशिया और प्रशांत, पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका, लैटिन अमेंरिका और कैरेबियन, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका, दक्षिण एशिया, पश्चिम और मध्य अफ्रीका जैसे बड़े देश शामिल है |
UNICEF के कार्य
- यूनिसेफ एक ऐसा बोर्ड है, जो मुख्य रूप से बुनियादी शिक्षा प्रदान करने का काम करता है |
- बच्चों का विकास कराने का काम करता है |
- एचआईवी एड्स
- बाल-श्रम के विरोध में
- बच्चों के अधिकार
- बच्चों का हिंसा से बचाव
- बच्चों पर शोषण के विरुद्ध
- लिंग के आधार पर असमानता के विरुद्ध रहता है |
यूनिसेफ (UNICEF) के उद्देश्य
- यूनिसेफ का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा, पोषण कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की मौतों और विकासात्मक समस्याओं को समाप्त करने का है |
- यूनिसेफ का हिंसा, शोषण और अपमानजनक स्थितियों से बच्चों को संरक्षण प्रदान करने का है |
- प्रारंभिक शिक्षा और लैंगिक समानता का समर्थन करना है |
- यूनिसेफ संकटों और आपात स्थितियों के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने का प्रयास करता है |
- प्राकृतिक आपदाओं जैसे सुनामी और मानव निर्मित आपदाओं, दोनों के माध्यम से पीड़ित लोगों के जीवन को बचाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का प्रयास हमेशा करता रहता है |
UNICEF India Address
- 73 Lodi Estate ,New Delhi 110 003,
India - Tel : 91 11 2469-0401, 2469-1410
- Fax : 011 2462-7521, 2469-1410
- Email : newdelhi@unicef.org
- Website – unicef.in.
सार्क (SAARC) का फुल फॉर्म क्या है
यहाँ पर हमने आपको यूनिसेफ के विषय जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |