POK Ka Full Form in Hindi

भारत कई वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रह चुका है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, अंत में अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा | परन्तु जाते- जाते वह भारत को दो टुकड़ों में विभाजित कर गए | एक भारत और दूसरा पाकिस्तान है | भारत और पाकिस्तान के बीच कभी भी रिश्ते अच्छे नहीं रहे है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच कई युद्ध हो चुके है | इन सभी में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है | इन दोनों देशों के बीच सीमा विवाद शुरू से ही चल रहा है | इस विवाद के कारण भारत के एक बड़े भाग पर पाकिस्तान का कब्ज़ा है, इस कब्जे वाले क्षेत्र को ही पीओके कहा जाता है | इस पेज पर POK Ka Full Form in Hindi , पीओके (POK) का मतलब क्या होता है, के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़ें: CAA, CAB KA FULL FORM IN HINDI

पीओके का फुल फॉर्म (POK Full Form)

पीओके (POK) का फुल फॉर्म “Pakistan-occupied Kashmir” है, हिंदी भाषा में इसे “पाक अधिकृत कश्मीर” के नाम से जाना जाता है | वर्ष 1947 में आजादी के समय अंग्रेजों ने भारत की रियासतों को अपनी इच्छानुसार भारत अथवा पाकिस्तान के साथ विलय करने की स्वतंत्रता प्रदान की थी | इसके बाद भारत के साथ 500 से अधिक रियासतों के द्वारा विलय किया गया | कश्मीर भी एक रियासत थी उसने तत्काल भारत में मिलने का निर्णय नहीं लिया | जिस कारण वहां के महाराजा हरि सिंह पर पाकिस्तान की तरफ से प्रलोभन और दबाव बनाया जाने लगा की वह पाकिस्तान से मिल जाए |

ये भी पढ़ें: NCR KA FULL FORM IN HINDI

दबाव बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला बोल दिया | इसके बाद पाकिस्तानी फौज से सुरक्षा के लिए महाराजा हरि सिंह ने भारत से सैन्य मदद मांगी | भारतीय फौज कश्मीर पहुंची और पाकिस्तानी पश्तून लड़ाकों को वहां से मार भगाया गया | इसी समय महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए | भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान का मुकाबला किया जा रहा था, लेकिन इस युद्ध को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाया गया जिसके बाद यथास्थिति बनाये रखने का आदेश प्रदान किया गया | इससे दोनों देशों की सेनाएं अपने स्थान पर रुक गयी | उस समय पाकिस्तान की सेना ने कश्मीर के आधे भाग पर कब्ज़ा किया हुआ था | यह कब्ज़ा आज भी बना हुआ है | इस क्षेत्र को ही पाक अधिकृत कश्मीर या पीओके कहा जाता है |

ये भी पढ़ें: NRI (एनआरआई) FULL FORM IN HINDI

पीओके का मतलब क्या होता है (POK Meaning)?

कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर पाकिस्तान का कब्ज़ा है, इस कब्जे वाले कश्मीर का क्षेत्र लगभग 13,300 वर्ग किलोमीटर है | पाकिस्तान ने इस हिस्से को दो भागों आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में विभाजित किया | यहाँ की आबादी करीब 45 लाख है | पाकिस्तान अपने कब्जे वाले हिस्से को ‘आजाद कश्मीर’ कहता है | पीओके की सीमाएं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, अफगानिस्तान के वखान कॉरीडोर,चीन के शिनजियांग क्षेत्र से मिलती है | भारत इस क्षेत्र को पाक अधिकृत कश्मीर या पीओके कहता है | यह भारत का अभिन्न अंग है, पाकिस्तान के द्वारा इस क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया है |

ये भी पढ़ें: USA KA FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: KGF FULL FORM IN HINDI

अन्य जानकारी (Other Information)

पीओके में मुख्य रूप से मक्का और गेहूं की खेती की जाती है | यहां मुख्य रूप से पश्तो, उर्दू, कश्मीरी और पंजाबी का उपयोग बोल- चाल के लिए किया जाता है | यहाँ पर स्कूलों एवं कॉलेजों की संख्या बहुत ही कम है | यहां की साक्षरता दर 72 प्रतिशत है | पीओके का अपना सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट है | यहां पर पाकिस्तान सेना के द्वारा जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे यहाँ की जनता भारत के साथ मिलना चाहती है | पाकिस्तान द्वारा इस क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता है |

ये भी पढ़ें: NRC KA FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें:  PFI FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: WWE FULL FORM IN HINDI

ये भी पढ़ें: आईएमएफ का पूरा नाम क्या है